☜ Click Here to Star Rating


सोनीपत पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम और टास्क पूरा करके पैसे कमाने का लालच देकर एक युवक से 13 लाख 59 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह IPS, ADGP के कुशल नेतृत्व में और पुलिस उपायुक्त पश्चि

.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रधान सारण, रवि चौधरी, जितेन्द्र उर्फ जीतू (तीनों निवासी जिला जोधपुर, राजस्थान), जेकनभाई पातलिया (निवासी जिला बनासकांठा, गुजरात) और हितेश उर्फ हीरालाल (निवासी जिला जालौर, राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9,300 रुपए और घटना में इस्तेमाल किए गए 3 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर ठग।

पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर ठग।

ये था पूरा मामला

पुलिस प्रवक्ता ASI रविंद्र सिंह ने बताया कि सन्नी, निवासी गांव पवसरा, तहसील राई, जिला सोनीपत ने थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें AJIO GROUP से एक मैसेज आया था, जिसमें टेलीग्राम पर फ्री में वर्क फ्रॉम होम करने का निमंत्रण दिया गया था। उन्हें गूगल टास्क पूरा करके पैसे कमाने का तरीका बताया गया और एक टेलीग्राम लिंक दिया गया।

उस लिंक को ज्वाइन करने पर उन्हें गूगल टास्क मिले, जिनमें 25 प्रश्नों के उत्तर देने पर 606 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्हें प्रीपेड टास्क के लिए कहा गया, जिसमें पहले पैसे जमा करने थे। पहले टास्क में 8,700 रुपये जमा करने पर उन्हें 6,932 रुपए वापस मिले। फिर दूसरे टास्क में 10,962 रुपए जमा करवाने थे, जिसके बदले में उन्हें 28,075 रुपए मिलने थे। लेकिन टास्क के दौरान उन्हें एक ऑफर दिया गया, जिसमें उनके पैसे दोगुने होने की बात कही गई।

इसके बाद उन्होंने उसमें 1,00,000 रुपए जमा किए। फिर टास्क करने पर उनकी वैल्यू माइनस में आई, जिसे पॉजिटिव करने के लिए उन्हें 1,67,710 रुपए जमा करने के लिए कहा गया। उन्होंने 1,00,000 रुपए, फिर 50,000 रुपए और फिर 17,710 रुपए जमा किए। इस तरह उन्होंने 31 मई से 6 जून 2025 तक उनके विभिन्न खातों में कुल 13,59,560 रुपए ठग लिए। उनके द्वारा पैसे वापस करने से मना करने पर उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।

पुलिस ने राजस्थान से दबोचा

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन व साइबर सोनीपत कुशल पाल सिंह ने बताया कि थाना साइबर सोनीपत प्रबंधक निरीक्षक बंसत ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में शामिल पांच आरोपियों को राजस्थान और गुजरात से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से ठगे गए रुपयों में से 9,300 रुपए और घटना में प्रयुक्त 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आमजन को किया आगाह

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं साइबर कुशल पाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे यदि आप साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी शिकायत करें या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading