☜ Click Here to Star Rating


घटना की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में दो भाई नहाने के लिए कूद गए। छोटा भाई कुएं में डूब गया। बड़ा भाई कुएं से निकल आया लेकिन, छोटा भाई नहीं निकल पाया। जिसके बाद घटना की सूचना SDRF टीम को दी गई। करीब 2 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद व्यक्ति के शव को कुएं से बाहर

.

दोनों भाई ससुराल में कुएं पर नहाने गए थे

राकेश निवासी अस्थल गांव थाना उच्चैन ने बताया कि, उसकी और उसके छोटे भाई पिंटू (22) की शादी चक सामरी गांव के निवासी विद्या कुशवाह की बेटियों से हुई थी। दोनों भाई कल अपनी ससुराल आये हुए थे। आज दोनों भाई अपने साले देवेश के साथ गांव के कुएं पर नहाने के लिए चले गए। राकेश और पिंटू नहाने के लिए कुएं में कूद गए।

दोनों भाइयों ने एक साथ लगाई कुएं में छलांग

राकेश और पिंटू दोनों ने एक साथ कुएं में छलांग लगाई। राकेश तो डुबकी लगाने के बाद ऊपर आ गया लेकिन, पिंटू ऊपर नहीं आ सका। करीब 10 मिनट तक इंतजार के बाद भी जब पिंटू ऊपर नहीं आया तो, राकेश और देवेश ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पिंटू और राकेश के ससुराल वाले मौके पर पहुंचे।

पुलिस रूपवास अस्पताल की मॉर्च्युरी पर शव के पोस्टमार्टम की तैयारी करते हुए।

पुलिस रूपवास अस्पताल की मॉर्च्युरी पर शव के पोस्टमार्टम की तैयारी करते हुए।

2 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया शव

तुरंत रूपवास पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद रूपवास पुलिस ने SDRF की टीम को मौके पर बुलाया। SDRF ने करीब 2 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पिंटू के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पिंटू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

SDRF की टीम ने 2 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद पिंटू के शव को निकाला कुएं से।

SDRF की टीम ने 2 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद पिंटू के शव को निकाला कुएं से।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading