☜ Click Here to Star Rating



अधिवक्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर घर के आगे लगे पेड़-पौधे नहीं हटवाने की मांग की।

एक व्यक्ति पर रंजिशवश आवासीय कॉलोनी में घर के आगे लगे पेड़-पौधों से आवाजाही बाधित होने संबंधी झूठी शिकायत नगर परिषद अधिकारियों को करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात की।

.

अधिवक्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर घर के आगे लगे पेड़-पौधे नहीं हटवाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की। अधिवक्ता जोधा सिंह पुत्र बीरबल सिंह निवासी वार्ड 20, टाउन ने बताया कि उनकी कॉलोनी आवासीय है। वह व उसके आस-पड़ोस के लोग पर्यावरण प्रेमी हैं। उसके व उसके पड़ोसी के घर के आगे 120 फीट चौड़ी सड़क बनी हुई है। इस सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं है।

आने-जाने के लिए पर्याप्त खुली सड़क है। वह व उसके पड़ोसी के घर के आगे छायादार व सौंदर्यीकरण वाले पेड़-पौधे लगे हुए हैं। इन पेड़-पौधों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने के लिए परिंडे बांधे गए हैं। वह व पड़ोस के लोग इन पेड़-पौधों का रख-रखाव करते हैं। उनके घरों के आगे किसी भी प्रकार का परिवहन बाधित नहीं है।

किसी भी प्रकार का स्थायी अतिक्रमण भी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी विकास नागपाल राजनीतिक व पारिवारिक रंजिश के उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसके व पड़ोसी के घर के आगे लगे पेड़-पौधों को हटवाने के लिए बार-बार नगर परिषद में झूठी शिकायतें कर रहा है।

अधिवक्ता जोधा सिंह ने आरोप लगाया कि विकास नागपाल आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उस पर कई गम्भीर आपराधिक प्रवृत्ति के मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। विकास नागपाल व उसके आपस में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इसकी रंजिश रखते हुए विकास नागपाल उसके व पड़ोसी के घर के आगे लगे सौंदर्यीकरण के पौधे हटवाने के लिए नगर परिषद में झूठी शिकायतें कर रहा है।

उसके दबाव के चलते नगर परिषद की ओर से बार-बार उसे व उसके पड़ोसियों को मौखिक व नोटिस भेजा जा रहा है। जबकि शिकायतकर्ता विकास नागपाल की ओर से स्वयं फतेहगढ़ मोड पर अवैध अतिक्रमण किया गया है, लेकिन उस पर आज तक नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

अधिवक्ताओं ने मांग की कि नगर परिषद प्रशासक (एडीएम) व आयुक्त को निर्देशित किया जाए कि विकास नागपाल की ओर से की गई झूठी शिकायतों को दरकिनार करते हुए अधिवक्ता जोधासिंह व उसके पड़ोसियों के घर के आगे लगे सौंदर्यीकरण के पेड़-पौधों को न हटाया जाए।

साथ ही शिकायतकर्ता विकास नागपाल की ओर से फतेहगढ़ मोड पर किए गए अवैध अतिक्रमण की जांच कर तुरन्त प्रभाव से हटाया जाए। इस मौके पर बार संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सारस्वत सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading