![]()
दौसा के लवाण क्षेत्र में कुएँ में दम घुटने से युवक की मौत हो गई।
दौसा की लवाण पंचायत समिति क्षेत्र के खानवास गांव में पानी की मोटर निकालने के लिए कुएं में उतरे पिता-पुत्र बेहोश हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई बाद डेड बॉडी परिजनों को सुपुर्द की जाएगी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि खानवास गांव में मोरेल नदी के पास मन्नालाल मीणा अपने खेत में स्थित ट्यूबवेल में खराबी आने पर निकालने के लिए 35 फिट गहरी कुई में उतरा था कि जहरीली गैस के कारण वह बेहोश हो गया।
जिसे बचाने के लिए उसका बेटा रमेश भी कुई में उतरा तो वह भी बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों पिता-पुत्र को कुई से बाहर निकाल इलाज के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद रमेश को मृत घोषित कर दिया।
वहीं मन्नालाल मीणा को इलाज के लिए तूंगा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे जयपुर रैफर कर दिया। बेटे की मौत और पिता की गंभीर हालत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments