![]()
श्रीगंगानगर के डी.ए.वी. कॉलेज में एडीजे सुथार ने छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के टिप्स सांझा किए।
श्रीगंगानगर के डी.ए.वी. कॉलेज में बुधवार को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रवि प्रकाश सुथार ने इस शिविर की अध्यक्षता की।
एडीजे सुथार ने छात्रों को बताया कि इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने ऑनलाइन लेनदेन के समय मजबूत पासवर्ड के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही छात्रों को ओटीपी शेयर न करने और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी।
साइबर थाना के सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह ने डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया हैकिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फिशिंग और फर्जी सरकारी योजनाओं के नाम पर भेजे जाने वाले ईमेल व एसएमएस से सावधान रहने को कहा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिप्टी गुरचरण सिंह ने साइबर अपराध होने पर की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मीनू पूनिया, डॉ. कौर सिंह धोन्सी, डॉ. राजेश्वर गोदारा, अंजली सिंह और डॉ. विजय सोनी मौजूद रहे। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के नरपेण कम्बोज, अमन चलाना, तुषार गुप्ता और विधि प्रशिक्षु छात्रा जश्नप्रीत कौर भी कार्यक्रम में शामिल हुई।
बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता गतिविधियां होंगी
राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाल विवाहों की प्रभावी रोकथाम के लिए उप मुख्यमंत्री द्वारा बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान की शुरुआत की गई थी। इसी श्रृंखला में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने जिले के विभिन्न विभागों को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया हैं कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए आमजन में समग्र व्यवहार परिवर्तन, जनजागरूकता, सामुदायिक भागीदारी एवं विधिक प्रवर्तन के माध्यम से अभियान की सफलता के लिए जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर विभागीय समन्वयन के साथ निर्धारित गतिविधियां आयोजित की जाए। विभिन्न विशिष्ट दिवसों, पर्व, त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए मासिक गतिविधि कैलंडर के अनुसार आयोजन किए जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments