‘डी फेस्ट 2025’ सीजन-9 का प्रथम सोलो राउंड रविवार को तिलक नगर स्थित बस्कर्स परिसर में संपन्न हुआ।
बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से बस्कर्स की ओर से आयोजित स्कूल डांस फेस्टिवल ‘डी फेस्ट 2025’ सीजन-9 का प्रथम सोलो राउंड रविवार को तिलक नगर स्थित बस्कर्स परिसर में संपन्न हुआ। इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, फोक और क्लासिकल न
इस राउंड में कुल 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 110 प्रतिभागियों को अगले राउंड के लिए चयनित किया गया। प्रतियोगिता का अगला सोलो चरण 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

इस राउंड में कुल 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 110 प्रतिभागियों को अगले राउंड के लिए चयनित किया गया।
विविध शैलियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
फ्रीस्टाइल कैटेगरी में टीवी शोज और पॉप कल्चर से प्रेरित प्रस्तुतियों ने निर्णायकों को खासा प्रभावित किया। फोक डांस में कालबेलिया, भवाई, गिद्दा और चरी जैसे पारंपरिक नृत्य शैलियों ने राजस्थानी और पंजाबी सांस्कृतिक रंग बिखेरे।वहीं क्लासिकल और सेमी-क्लासिकल नृत्य शैलियों – भरतनाट्यम, ओडिसी और कथक की लयबद्ध प्रस्तुतियों ने शास्त्रीय नृत्य की गहराई और सुंदरता का प्रभाव छोड़ा।

फ्रीस्टाइल कैटेगरी में टीवी शोज और पॉप कल्चर से प्रेरित प्रस्तुतियों ने निर्णायकों को खासा प्रभावित किया।
निर्णायकों की भूमिका राहुल योगी, खुशाल आनंद और कनिका माथुर निभा रहे थे। जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति को तकनीक, भाव और ताल के आधार पर परखा।
बस्कर्स की टीम ने बताया कि डी फेस्ट का उद्देश्य बच्चों को केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सृजनात्मक मंच देना है, जहां वे अपनी कला के माध्यम से आत्मविश्वास और रचनात्मकता दोनों को विकसित कर सकें।

निर्णायकों की भूमिका राहुल योगी, खुशाल आनंद और कनिका माथुर निभा रहे थे।
आज के आयोजन ने इस उद्देश्य को सफलतापूर्वक चरितार्थ किया। डी फेस्ट 2025 का यह नौवां संस्करण है और हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न चरणों में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें सोलो, डुएट और ग्रुप कैटेगरीज शामिल हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments