![]()
सवाई माधोपुर में आसमान में छाए बादल।
सवाई माधोपुर जिले में एक सप्ताह के इंतज़ार के बाद मौसम ने करवट ली। सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में रविवार दोपहर को करीब 10 से 15 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम यहां सुहावना हो गया और लोगों को उमस व तेज धूप से राहत मिली। जबकि सोमवार सुबह
जिले के तीन रेनगेज सेंटर पर हुई 6 MM बारिश
पिछले कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था, लेकिन रविवार को जिले के 20 में से केवल 3 रेनगेज केंद्रों पर ही बारिश दर्ज की गई। सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक कुल 6 मिमी वर्षा हुई। इसमें देवपुरा में 3 मिमी, खंडार में 1 मिमी और गंगापुर सिटी में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि 17 केंद्रों पर कोई वर्षा नहीं हुई। फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में अच्छी बारिश के लिए 14 अगस्त इंतजार करना पड़ेगा। वहीं एक सप्ताह से बारिश नहीं आने से जिले के बांधों में भी पानी की आवक नहीं हुई है। अब तक जिले के 18 बांधों में से 13 बांध ही ओवरफ्लो हुए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments