![]()
बाड़मेर जिले की शिव पुलिस ने एक पिकअप गाडी में से सोलर कंपनी की चुराई 23 प्लेट्स बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने पिकअप को भी जब्त कर लिया है। पुलिस चोरों से अन्य चोरी की वारदात को और चोरी में शामिल अन्य साथियों को लेकर पूछताछ क
पुलिस के अनुसार तालों का पार निवासी स्वरूपसिह ने रिपोर्ट देकर बताया कि एमपीन एनर्जी ग्रीन लेट सोलर प्रोजेक्ट पूषड़ प्लांट से अज्ञात चोर 590 वॉट के कुल 25 मॉडल प्लेट चुरा कर ले गए। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर शिव थाने में बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया। चोरी स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश शुरू की गई।
शिव थाना इंचार्ज सत्यप्रकाश ने बताया- शिव कस्बे में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रुकवाया गया। वहीं गाडी में भरे सोलर प्लेट्स के बारे में पूछे जाने पर सवार दो युवकों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर गहनता से पूछताछ करने पर सोलर प्लेट्स चोरी की होना बताया। इस पर पुलिस टीम ने मुलजिम भोमसिंह पुत्र तनसिंह जाति राजपूत निवासी निम्बा पुलिस थाना सांगड व देवीसिंह पुत्र लीलसिंह जाति राजपूत निवासी उण्डखा पुलिस थाना सदर बाडमेर को डिटेन किया। इनके कब्जे से पिकअप सहित चोरी की 23 सोलर प्लेट्स जब्त किया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल नाथुराम, दुर्गाराम, कांस्टेबल डालूराम, राजेश कुमार, गुमानसिंह, उम्मेदसिंह शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments