जैसलमेर। 11 से 17 अगस्त तक चलेगा ऑपरेशन अलर्ट।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर 15 अगस्त को लेकर बीएसएफ का ऑपरेशन अलर्ट शुरू हो गया है। यह ऑपरेशन 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा, जिसमें बीएसएफ के जवान और अधिकारी सीमा पर तैनात रहेंगे और घुसपैठ एवं तस्करी की संभावनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखेंगे। इस ऑप
सीमा सुरक्षा बल नार्थ सेक्टर के DIG योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया- स्वतंत्रता दिवस पर घुसपैठ की आशंका को देखते हुए राजस्थान की पश्चिमी सीमा हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। इस ऑपरेशन अलर्ट के दौरान (BSF) सीमा सुरक्षा बल की ओर से भारत-पाकिस्तान सरहद के पास तारबंदी के करीब कड़ी निगरानी रखेगी। ऑपरेशन अलर्ट अभियान के दौरान गश्त बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा नाकों की आम दिनों की तुलना में संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।

सरहद पर रात को निगरानी रखते जवान व अधिकारी।
15 अगस्त को लेकर सरहद पर हाई अलर्ट
गौरतलब है कि सरहद पर इन दिनों ऑपरेशन सिंदूर जारी है। ऐसे में ड्रोन के जरिए घुसपैठ और तस्करी की घटनाओं को रोकने व किसी भी तरह की घुसपैठ व अप्रिय घटना को रोकने के लिए BSF मुस्तैद है। 11 से शुरू हुआ ये अलर्ट 17 अगस्त तक पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा पर जारी रहेगा।
बीएसएफ के DIG योगेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा- बीएसएफ ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आज सोमवार से ऑपरेशन अलर्ट शुरू किया है। पाकिस्तान की हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जाएगी। गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा चौकियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। ऊंटों पर गश्त और पैदल गश्त भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि सीमा पार से किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।
सभी जवान-अधिकारी रहेंगे मुस्तैद
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक योगेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा- सीमा पर अतिरिक्त जवान तैनात हैं। 15 अगस्त से पहले, यह अभ्यास यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि सीमा पार से कोई गड़बड़ी न हो, कोई भी राष्ट्र-विरोधी तत्व कोई दुर्भावनापूर्ण कार्य न कर सके और संभावित घुसपैठ और तस्करी की घटनाओं को विफल किया जा सके। ऑपरेशन अलर्ट का उद्देश्य 15 अगस्त के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और घुसपैठ एवं तस्करी की संभावनाओं को रोकना है। यह ऑपरेशन बीएसएफ की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम है जो राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
ऑपरेशन अलर्ट के मुख्य पॉइंट-
- सीमा पर कड़ी निगरानी: बीएसएफ के जवान और अधिकारी सीमा पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे।
- गश्त और पेट्रोलिंग में बढ़ोतरी: सीमा पर गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी, जिसमें ऊंटों का भी उपयोग किया जाएगा।
- संवेदनशील क्षेत्रों में जवानों की तैनाती: सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी।
- आधुनिक उपकरणों का उपयोग: घुसपैठ को रोकने के लिए आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।

हथियारों के साथ सरहद पर होगी 24 घंटे चौकसी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments