![]()
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने नकल कर बने दो जूनियर क्लर्क को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया है। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से कनिष्ठ न्यायिक (सहायक लिपिक ग्रेड सेकेंड और लिपिक ग्रेड सेकेंड) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2022 में
एडीजी (एसओजी एवं एटीएस) वी.के.सिंह ने बताया- ब्लूटूथ से चीटिंग कर जूनियर क्लर्क बनने वाले आरोपी राकेश जाखड़ (24) पुत्र चैनाराम जाखड़ और ओमप्रकाश जाट (30) पुत्र घासीराम जाट निवासी कुचेरा नागौर को अरेस्ट किया है। जूनियर क्लर्क राकेश जाखड़ वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या-4 उदयपुर के पदस्थापित था। वह पिछले करीब 8 महीने से स्वैच्छिक रूप से अनुपस्थित होकर फरार चल रहा था। राकेश जाखड़ का छोटा भाई बीरबल जाखड़ भी इसी परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करके जूनियर क्लर्क के पद पर चयनित हुआ था। बीरबल जाखड़ को पूर्व में अरेस्ट किया जा चुका है। आरोपी ओमप्रकाश जाट वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या-1 ब्यावर में पदस्थापित था। वह पिछले करीब 7 महीने से स्वैच्छिक रूप से अनुपस्थित होकर फरार चल रहा था। जूनियर क्लर्क ओमप्रकाश को ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा-2022 ब्लूटूथ से नकल कर पास करने के आरोप में एसओजी ने अक्टूबर-2024 में अरेस्ट किया था।
मास्टर माइंड से खरीदा था पेपर राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से कनिष्ठ न्यायिक (सहायक लिपिक ग्रेड सेकेंड और लिपिक ग्रेड सेकेंड) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2022 का आयोजन किया गया था। अजमेर के गीत गणपति प्राइवेटी आईटीआई में राकेश जाखड़ का एग्जाम सेंटर आया था। नागौर के गीत श्रीमती रतन बहन राजमल चौधरी राजकीय बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल में ओमप्रकाश का एग्जाम सेंटर था। नकल गैंग के मुख्य आरोपी पौरव कालेर ने मोबाइल के जरिए राकेश जाखड़ और ओमप्रकाश जाट को एग्जाम सेंटर में ब्लूटूथ डिवाइस से प्रश्न-पत्र के उत्तरों की नकल करवाई थी। नकल करवाने के लिए राकेश जाखड़ और ओमप्रकाश का 5-5 लाख रुपए में पौरव कालेर से सौदा तय हुआ था। ब्लूटूथ से चीटिंग कर कॉम्पिटिशन एग्जाम पास करने पर दोनों कनिष्ठ श्रेणी लिपिक (ग्रेड-द्वितीय) के पद पर चयनित हो गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments