☜ Click Here to Star Rating



श्रीगंगानगर पुलिस ने 5 किलो अफीम बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया।

श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। सादुलशहर पुलिस ने गदरखेड़ा-पतली लिंक रोड पर एक व्यक्ति से करीब 5 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ कर गिरफ्तार किया। तस्कर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा द

.

एसपी डॉक्टर अमृता दुहन ने बताया की पुलिस ने आरोपी विकास सहरावत (34) को गिरफ्तार किया है। वह सोनीपत का रहने वाला है और वर्तमान में वहां सेक्टर 14 में किराए पर रहता है। आरोपी के पास से 4 किलो 976 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने उसकी क्रेटा कार (नंबर HR97-A-0017) भी जब्त कर ली है।

घटना के दौरान पहले श्रीगंगानगर में नाकाबंदी की गई थी। आरोपी नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कंट्रोल रूम के जरिए पतली चेक पोस्ट पर रास्ता रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने चेक पोस्ट से पहले ही गाड़ी मोड़कर गदरखेड़ा की तरफ भागने की कोशिश की। उप-निरीक्षक नरेश कुमार ने टीम के साथ पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/25 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सदर थाने के थानाधिकारी सुभाष को सौंपी गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading