कोटा यूनिवर्सिटी के गेट पर चढ़े ABVP कार्यकर्ता।
छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कोटा विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर चढ़ गए। फिर नारेबाजी करते हुए वीसी चेंबर तक पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक वीसी चें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कोटा विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया।
ABVP विभाग संयोजक पुलकित गहलोत ने बताया कि सरकार ने हाईकोर्ट में छात्र संघ चुनाव नहीं करवाने की बात कही है। इसके पीछे कुलपतियों द्वारा दिए गए सुझाव ‘नई शिक्षा नीति के चलते चुनाव नहीं करवा सकते ‘ बताया गया है। यह सुझाव सही नहीं है। चुनाव करवाने से कोई अव्यवस्था नहीं होगी।

करीब आधे घंटे तक वीसी चेंबर के बाहर धरने पर बैठे रहे।
पुलकित ने कहा कोटा यूनिवर्सिटी का 10 साल का इतिहास उठाकर देख लो। ना समय पर एग्जाम करवाया,ना समय पर परिणाम जारी किए, ना ही मार्कशीट व डिग्रियां कॉलेज में भेजी। फिर ये किस बेस पर कह रहे है कि चुनाव के कारण अव्यवस्था होती है। अभी अभी 3 साल से छात्र संघ चुनाव नहीं हो रहे, तो भी एग्जाम, सेमेस्टर व रिजल्ट को कोई अता पता नहीं रहता।
शिक्षा नीति का सही से क्रियान्वयन नहीं होना यूनिवर्सिटी प्रशासन व राज्य सरकार का फैल्योर है। नई शिक्षा नीति को कारण बताना तो छात्र संघ चुनाव नहीं करवाने का एक बहाना है। जो इन्होंने ने हाईकोर्ट में बताया है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव करवाए जाए। यदि चुनाव नहीं करवाए गए तो सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments