![]()
गांधी मैदान परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर।
राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह जोधपुर में आयोजित हो रहा है। 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह से पहले आज, जोधपुर शहर जश्न में डूबा रहेगा। प्रशासन ने शहर को दुल्हन की तरह सजाया है और आज दिनभर कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यक
आज दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर सरदारपुरा होते हुए जालोरी गेट पर समाप्त होगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे और इसका नेतृत्व करेंगे। यह रैली राष्ट्र प्रेम और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
फिलहाल, गांधी मैदान पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी व शहर विधायक अतुल भंसाली के मार्गदर्शन में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साह से रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
शाम 6:30 बजे: मेहरानगढ़ फोर्ट में ‘एट होम’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ड्रोन शो
आज की शाम का सबसे बड़ा आकर्षण मेहरानगढ़ फोर्ट में होने वाला ‘एट होम’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ड्रोन शो है। शाम 6:30 बजे से 7:45 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शहर के विशिष्टजन, अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिजन शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान ही देश में अपनी तरह का पहला, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें 550 ड्रोन भारतीय सेना के एक ऐतिहासिक ऑपरेशन की गाथा को दर्शाएंगे। यह ड्रोन शो पूरे शहर से दिखाई देगा, ताकि जोधपुर का हर नागरिक इस रोमांचक और देशभक्ति से भरे शो का हिस्सा बन सके।
रात 8:15 बजे: अशोक उद्यान में सांस्कृतिक संध्या
रात 8:15 बजे से 9:15 बजे तक शहर के प्रमुख अशोक उद्यान में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोक कला और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चे रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पूरे शहर में आज और कल के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों की मॉनिटरिंग में 2,200 से अधिक पुलिसकर्मी, आरएसी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बरकतुल्लाह खां स्टेडियम और अन्य प्रमुख स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments