☜ Click Here to Star Rating



सरमथुरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने खैरर नदी के पास से शराब तस्कर को पकड़ा है।

धौलपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। सरमथुरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने खैरर नदी के पास से शराब तस्कर को पकड़ा है।

.

डीएसटी टीम प्रभारी प्रेम सिंह की मदद से गिरफ्तार किया गया आरोपी करौली जिले के लांगरा थाना क्षेत्र के नवते का पुरा का निवासी दिलीप डोम (21) है। आरोपी से 64 पव्वे देशी शराब के जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 24 बीयर कैन और 48 बोतलें भी बरामद हुई हैं।

यह कार्रवाई भरतपुर रेंज के आईजी कैलाश चंद्र विश्नोई के निर्देश पर की गई। धौलपुर एसपी विकास सांगवान के मार्गदर्शन में टीम ने 6 सितंबर को यह कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी नरेंद्र कुमार और थानाधिकारी कृपाल सिंह ने टीम का नेतृत्व किया।

पुलिस ने आरोपी पर आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत केस दर्ज किया है। मामला संख्या 234/25 में जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading