![]()
पुलिस ने 1.25 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
डूंगरपुर कोतवाली थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नवाडेरा-साबेला बायपास पर एक बाइक सवार युवक से 1.25 लाख रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की है। आरोपी प्रतापगढ़ से ब्राउन शुगर लाकर डूंगरपुर में युवाओं को बेचता था।
एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सीआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बस स्टैंड चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह को सूचना मिली थी कि एक युवक ब्राउन शुगर लेकर जा रहा है।
इस सूचना पर एसआई चंदूलाल, हेड कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह, मोहनपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, पंकज, गोविंद और रविंद्र सिंह की टीम ने नवाडेरा साबेला रोड पर नाकेबंदी की। इस दौरान एक बाइक सवार को आते देखकर रोका गया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम लालपुरा में जामा मस्जिद के पास का निवासी नसाजिद शोरगर (25) पुत्र मोहम्मद सलीम बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुड़िया में 8.24 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। इसकी बाजार में कीमत करीब 1.25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में साजिद ने बताया कि वह प्रतापगढ़ से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता है और फिर इसे युवाओं को बेचता है। पुलिस अब आरोपी से खरीददारों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments