![]()
वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से जालोर न्यायक्षेत्र में आई मोबाइल वेन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया। जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच कर विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना व उनके द्वारा किए जा रहे कार्य का प्रचार किया ज
वाहन को पोक्सो न्यायालय के न्यायाधीश प्रमोद कुमार मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार से आगामी दिनों में जिले के सभी उप खण्ड के गांव गांव जाकर योजनाओं का प्रचार करेगे।
इस दौरान पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश अमर वर्मा, एससीएसटी न्यायालय के न्यायाधीश परवेज अहमद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अहसान अहमद, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 1 राजेंद्रसिंह चारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या गोदारा, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अश्विन राजपुरोहित, सचिव प्रवीण भादरू, पुस्तकाध्यक्ष भूपेज राठोड, मुमताजअली, रमेश सोलंकी, नवीन गहलोत, पारसमल गार्गी, इन्द्रजीत मेघवाल, इंसाफअली, संतोष भारती, न्यायालय प्रबंधक भूपेश व्यास, सहित बार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। यह मोबाइल वेन शुक्रवार को नरसाणा, आंवलोज, भंवरानी सहित अन्य गांवों में जाकर विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में प्रचार प्रसार करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments