![]()
प्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती और मोहम्मद रफी की 45वीं पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
झालावाड़ में आलाप संगीत संस्थान की ओर से प्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती और मोहम्मद रफी की 45वीं पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व प्रिंसिपल हरीश शर्मा ने मुंशी प्रेमचंद की जीवनी और उनके
कार्यक्रम में बलराज भाटिया, श्रुति खरे, सौरभ सोनी, हरि ओम वैष्णव, गोपाल विलास रावल, अनुराग, कपिल, सुशील राव, कैलाश बाई राव, हरीश शर्मा और विजय यादव ने रफी के प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत किए। बाल गायिका स्वरा जैन ने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
युगल गीतों में डॉ. जितेंद्र कानोडै, उज्ज्वला कानुडै, नरेंद्र दुबे और पुष्पलता दुबे, कोमल टेलर, भारती टेलर, पंकज खंडेलवाल और संगीतज्ञ पूर्णिमा राव ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के समापन पर विशेष आमंत्रित गायक शेखर ने ‘खुदा भी आसमां से जब जमीं पर देखता होगा’ गाकर सबको सम्मोहित किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के संरक्षक हरीश शर्मा और अशोक जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जागृति मेहता, एडवोकेट रवजोत सिंह, नंदकिशोर वर्मा, सुरभि सोनी, अमोघ शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर पिपलोदी गांव में हुए हादसे में पीड़ित बच्चों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments