![]()
फलोदी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण के सुपरव
मामला 24 जनवरी का है, जब लोहावट पुलिस ने इंदोलाई नाड़ी चैनपुरा में नाकाबंदी के दौरान असकर अली निवासी चैनपुरा को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई थी और मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई थी। असकर अली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच देचू थानाधिकारी शिवराजसिंह कर रहे हैं।
प्रकरण में स्मैक के मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में जिला विशेष टीम फलोदी को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी यारू उर्फ यार मोहम्मद को पकड़ा गया। उसे आगे की जांच के लिए देचू थानाधिकारी को सौंपा गया, जिन्होंने उसे गिरफ्तार कर स्मैक की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ और अनुसंधान जारी रखा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments