![]()
पाली में शनिवार को रक्षा बंधन पर बहन यशिका मेवाड़ाअपने भाई यश मेवाड़ा को राखी बांधते हुए।
भाई-बहन के प्रेम और समर्पण का प्रतिक रक्षा बंधन का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर शुभ मुहूर्त में राखी बांध उनकी लम्बी उम्र की कामना की। आज भद्रा नहीं होने के चलते बहनों को भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए ख
पंडित चैतन्य श्रीमाली ने बताया कि इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं है। ऐसे में राहु काल सुबह 9:07 से 10:47 तक को छोड़कर बहनें दिन भर शुभ मुहूर्त में भाईयों की कलाई पर राखी बांध सकती है। आज के दिन भद्रा का साया भी नहीं है।
राखी बांधने के शुभ मुहूर्त
– ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:22 से 5:04 बजे तक। – सुबह 4:47 से शाम 5:37 बजे तक। – अभिजीत दोपहर 12 से 12:53 तक। – विजय मुहूर्त दोपहर 2:40 से 3:33 बजे तक। – गोधूलिका वेला शाम 7:06 से 7:27 बजे तक। – सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 5:47 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9:07 से 10:47 तक रहेगाI इस समय में रक्षा सूत्र न बांधें। चौघडिय़ा अनुसार
शुभ मुहूर्त शुभ वेला का मुहूर्त
सुबह 7 :49 से 9:06 तक चंचल वेला का मुहूर्त- दोपहर 12:42 से 2:20 दोपहर तक लाभ वेला का मुहूर्त दोपहर 2:21 से 3:48 तक। अमृत वेला का मुहूर्त – दोपहर 3:48 से 5:37 बजे तक। लाभ वेला का मुहूर्त – शाम 7:13 से 8:36 बजे तक।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments