![]()
अजमेर जिले में एक महिला से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से आरोपी पर अश्लील हरकतें करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुष्कर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि एक आरोपी के द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। उससे फोन पर अश्लील बातें और हरकतें की जा रही है। बच्चों को किडनैप करने और बदनाम करने के भी धमकी दी गई।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक दिन आरोपी घर में आया और उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की गई। आरोपी के द्वारा उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए फोटो लिए गए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसे सुसाइड करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments