सिरसा में नाबालिग से रेप केस में पकड़ा गया आरोपी राजस्थान का है।
हरियाणा के सिरसा में एक शादीशुदा महिला का बॉयफ्रेंड उसकी नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह उसे राजस्थान ले गया, जहां उसे डरा-धमका कर 15 दिन तक अपने पास रखा और रेप किया। इधर, परिवार वाले लड़की को तलाश करने लगे। जब लड़की नहीं मिली तो पुलिस क
पुलिस ने लड़की की लोकेशन निकाली तो वह राजस्थान की मिली। पुलिस ने दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया। अब पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तांत्रिक है और झाड़-फूंक के बहाने लड़की को अपने जाल में फंसाया।
फिलहाल, पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया है, जिसमें रेप होने की पुष्टि हुई है। साथ ही, पिता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी एक महिला के साथ गलत काम करते हुए पकड़ा गया था। तब ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर गांव से निकाल दिया था।

रानियां पुलिस थाना
अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला…
- महिला और उसका बॉयफ्रेंड राजस्थान के रहने वाले: पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां (44) का सिरसा जिले के एक गांव में मायका है, जबकि राजस्थान में ससुराल है। आरोपी 31 वर्षीय सुभाष उर्फ भूतनाथ भी राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ का रहने वाला है। वह झाड़ फूंक का काम करता है। आरोप है कि दोनों में जान पहचान थी। महिला अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ छह माह से मायके में रह रही थी। आरोपी युवक भी इसी गांव में आकर कमरा लेकर रहने लगा।
- महिला के घर आना-जाना किया, लड़की का फंसाया: पुलिस के मुताबिक, सुभाष ने महिला के मायके में भी आना जाना शुरू कर दिया था। इसी दौरान उसने झाड़-फूंक कर महिला की बेटी को अपने झांसे में फंसा लिया और एक दिन बिना किसी को बताए उसे राजस्थान ले गया।
- बेटी लापता हुई तो तलाश शुरू, पुलिस तक पहुंचा मामला: अचानक लड़की के लापता होने पर परिवार ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर सिरसा जिले के रानियां थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लड़की की मां और नानी पुलिस के पास चक्कर लगाती रहीं।
- पुलिस ने लोकेशन निकाली, राजस्थान से बरामद हुई लड़की : परिजनों के थाने के चक्कर काटने पर पुलिस ने 2 अगस्त को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद उसकी लोकेशन ट्रैस की तो राजस्थान मिली। इसके बाद पुलिस ने 17 अगस्त को लड़की को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला।

रानियां थाने की SI शम्मी ने बताया कि आरोपी डेरे में रहता था।।
डेरे में ही बाबा बनकर रहा था आरोपी आईओ सब इंस्पेक्टर(SI) शम्मी का कहना है कि अब आरोपी सुभाष उर्फ भूतनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांव में बने डेरे में ही बाबा बनकर रहता था। वहां पर वह झाड़-फूंक करने का काम करता था। लड़की भी डेरे में जाती थी। इसी दौरान उसकी लड़की से बातचीत होना शुरू हुई। शादी का झांसा देकर वह उसे अपने साथ ले गया था। यह भी पता चला कि आरोपी के लड़की की मां से भी संबंध हैं।
पहले भी महिला के साथ पकड़ा गया था रानियां थाना के प्रभारी दिनेश कुमार के बताया कि पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी सुभाष पहले सिरसा के ही एक अन्य गांव में रहता था, जहां पर झाड़-फूंक का काम करता था। यहां पर एक महिला के साथ गलत काम करते पकड़ा गया था। ग्रामीणों ने उसे पीटा और गांव से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद वह इसी महिला के पास उसके गांव में आकर रहने लगा। आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments