अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित अडानी कंपनी की फैक्ट्री में काम करने वाले 38 साल के श्रमिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक श्रवण (38) उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
मृतक के परिजन व श्रमिकों ने बताया- श्रमिक श्रवण को सुबह करीब 8.30 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर आ गए और गिर पड़ा। मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने उसे संभाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। सूचना पर कंपनी प्रबंधन ने पुलिस को अवगत कराया।
थाना एएसआई मनोहर ने बताया- प्राथमिक जांच में श्रवण की मौत हार्ट अटैक से होना सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार जांच की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments