☜ Click Here to Star Rating



सोमवार को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से मिलते एडहॉक कमेटी कन्वीनर दीन दयाल कुमावत।

राजस्थान क्रिकेट संघ भले ही महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टूर्नामेंट करा रहा है। लेकिन महिला क्रिकेट को जमीनी हकीकत शर्मसार करने वाली है। सोमवार को जयपुर के अनंतम ग्राउंड में खेले गए मैच में सीकर के खिलाफ़ सिरोही की महिला टीम महज़ चार रन पर सिम

.

दरअसल, राजस्थान में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एडहॉक कमेटी द्वारा T – 20 विमेंस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों की टीम हिस्सा ले रही है। लेकिन आज पहले दिन सिरोही और सीकर के बीच हुए मुकाबले ने महिला क्रिकेट को शर्मसार कर दिया। इस मैच में 10 खिलाड़ी शून्य पर ही आउट हो गए। इसके बाद जिला क्रिकेट सांडों के सिलेक्शन पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

T-20 चैंपियनशिप के पहले दिन खेले गए मैच का रिजल्ट

  • राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एकेडमी में खेले गए पहले मुकाबले में उदयपुर की टीम ने 10 विकेट से करौली को शिकस्त दी। इस मैच में उदयपुर की प्रियांशी ने 32 और नताशा ने नाबाद 22 रन की पारी खेली।
  • RCA एकेडमी में खेले गए दूसरे मैच में बाड़मेर ने जैसलमेर को 54 रनों से हराया।
  • जयपुर के अनंतम ग्राउंड पर सीकर और सिरोही के बीच खेले गए मुकाबले में सीकर की टीम 10 विकेट से जीती। इस मैच में सिरोही की पूरी टीम सिर्फ चार रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान 10 खिलाड़ी तो बिना खाता खोले बिना रन बनाए ही पवेलियन लौट गए। इस मैच को शिकार ने बिना कोई विकेट करवा पांच रन बनाकर आसानी से जीत लिया।
  • जयपुरिया ग्राउंड पर खेले गए सवाई माधोपुर और अजमेर के मुकाबले में अजमेर ने 64 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में अजमेर की दीक्षा ने 36 रनों की शानदार पारी खेली।
  • बीकानेर और झालावाड़ के बीच जयपुरिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मुकाबले में बीकानेर में 109 से जीत दर्ज की। इस मैच में झालावाड़ की पूरी टीम महज 102 रन पर ऑल आउट हो गई।
  • नारायण क्रिकेट ग्राउंड पर पाली और चूरू के बीच खेले गए मुकाबले में चूरू की टीम ने साथ विकेट से जीत दर्ज की।
  • नारायण क्रिकेट ग्राउंड में हनुमानगढ़ और टोंक के बीच हुए दूसरे मुकाबले में हनुमानगढ़ ने महज तीन रन से जीत दर्ज की।
  • संस्कार क्रिकेट ग्राउंड में जयपुर और डूंगरपुर के खिलाफ हुए मुकाबले में जयपुर की टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में डूंगरपुर की टीम सिर्फ 32 रन ही बना पाई।
  • संस्कार ग्राउंड पर श्रीगंगानगर और भरतपुर के बीच दूसरे मुकाबले में श्रीगंगानगर की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
  • संस्कार ग्राउंड पर नागौर और बारां के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में नागौर की टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में बारां की टीम सिर्फ 50 रन पर ही बना पाई।
  • जयपुर के सोनी स्टेडियम में खेले गए चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा के बीच मुकाबले में चित्तौड़ की टीम में 102 रन से शानदार जीत दर्ज की।
  • सोनी स्टेडियम में ही खेले गए अलवर और भीलवाड़ा के बीच दूसरे मुकाबले में भीलवाड़ा की टीम ने शानदार 33 रनों से जीत दर्ज की।
  • जयपुर के AR ग्राउंड पर झुंझुनू और दौसा के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में झुंझुनू की टीम ने नौ रनों से जीत दर्ज की।
  • AR ग्राउंड में कोटा और जालौर के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में कोटा की टीम ने 113 रन से शानदार जीत दर्ज की।
  • उदयपुर के शिकार बड़ी क्रिकेट ग्राउंड में जोधपुर और प्रतापगढ़ के बीच हुए मुकाबले में जोधपुर की टीम ने 80 रन से जीत दर्ज की।
  • शिकार बाड़ी क्रिकेट ग्राउंड में राजसमंद और बूंदी के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में राजसमंद की टीम ने रोमांचक मैच में पांच रन से जीत दर्ज की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading