![]()
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया और विजय बैंसला रहे।
जयपुर के जीपीएस प्लेजोन, पत्रकार कॉलोनी में महाराजा कॉलेज बडीज ग्रुप द्वारा महाराजा महफिल-2025 मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दोपहर 2 से 6 बजे तक क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इसमें चार टीमों – महाराजा ए, बी, सी और डी टीम ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया और विजय बैंसला रहे। इस अवसर पर महाराजा रत्न अवॉर्ड 2025 आरटीओ इंस्पेक्टर दिनेश सिंह फौजदार को प्रदान किया गया।
शाम 7 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का समापन स्वरुचि दाल बाटी चूरमा भोज के साथ हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक पवन भगत, सुनील भारद्वाज और राकेश फौगाट रहे। कंवर सेन यादव और अवनीश पंवार ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। डॉ. महेन्द्र सिंह लिचाना ने बताया कि कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments