☜ Click Here to Star Rating


जयपुर डॉक्टर्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से डॉक्टर्स का सबसे बड़ा ग्लोबल सिंगिंग कॉम्पिटिशन- ‘वॉयस ऑफ डॉक्टर्स’ का तीसरा सीजन आयोजित होने जा रहा है।

जयपुर डॉक्टर्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से डॉक्टर्स का सबसे बड़ा ग्लोबल सिंगिंग कॉम्पिटिशन- ‘वॉयस ऑफ डॉक्टर्स’ का तीसरा सीजन आयोजित होने जा रहा है। इस सिंगिंग कॉम्पिटिशन में विश्नभर से 7 हजार से ज्यादा डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया है। इस सीजन का ग्रैंड फिनाल

.

इस अवसर पर प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध गायक शान का कॉन्सर्ट होगा, जिसमें वे लगातार दो घंटे प्रस्तुति देंगे। अन्य हस्तियों में ख्यातिप्राप्त भारतीय गायक पद्मश्री अनुराधा पौडवाल और पद्मश्री सुरेश वाडेकर भी शामिल होंगे। यह जानकारी वॉयस ऑफ डॉक्टर्स, आयोजक समिति के चेयरमैन, डॉ. जितेंद्र एस मक्कड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। इस अवसर पर वॉयस ऑफ डॉक्टर्स, संयोजक एवं आयोजक समिति के सचिव, डॉ सौरभ जैन भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वॉयस ऑफ डॉक्टर्स, संयोजक एवं आयोजक समिति के सचिव, डॉ सौरभ जैन भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वॉयस ऑफ डॉक्टर्स, संयोजक एवं आयोजक समिति के सचिव, डॉ सौरभ जैन भी उपस्थित रहे।

डॉ. जितेंद्र एस मक्कड़ ने आगे बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विश्वभर के डॉक्टर्स की संगीत प्रतिभा को एक मंच प्रदान करने और मेडिकल कम्यूनिटी के बीच एकता, रचनात्मकता और तनाव से राहत की भावना को बढ़ावा देना है। इस मंच के माध्यम से डॉक्टरों को संगीत के प्रति अपने जुनून को पहचानने और उसे अभिव्यक्त करने की प्रेरणा भी मिलती है, ताकि वे न केवल अपने अंदर की भावनाओं को उजागर कर सकें, बल्कि कार्य के तनाव से भी राहत पा सकें।

वहीं, डॉ सौरभ जैन ने बताया कि पहले सीजन की तरह ही, यह प्रतिष्ठित आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आयोजित किया जाएगा, विशेष रूप से डॉक्स सीएमई ऐप पर, जो डॉक्टरों द्वारा डॉक्टरों के लिए एक दूरदर्शी मंच है। ऐप पर पहले से ही 1.50 लाख से ज़्यादा डॉक्टर्स जुड़े हुए हैं। इस कॉम्पिटिशन को तीन आयु वर्गों – अंडर 40, 40-55 वर्ष और 55 से ज्यादा आयु वर्ग में बांटा गया है। विजेता का चयन बॉलीवुड की विशेष जूरी द्वारा किया जाएगा। प्रतिभागियों के ऑडिशंस पहले ही हो चुके हैं। जूरी द्वारा प्रत्येक श्रेणी से चयनित 5 परफॉर्मेंस ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं और रनर-अप्स को पुरस्कार और आकर्षक गिफ्ट हैम्पर्स प्रदान किए जाएंगे।

डॉ सौरभ जैन ने कहा कि वॉयस ऑफ डॉक्टर्स के दो सफल सीजन के बाद यह तीसरा सीजन और भी बड़े स्तर पर आयोजित होने वाला है। प्रतिभागी डॉक्टर्स के लिए जूरी द्वारा म्यूजिक मेंटर्स भी नियुक्त किए गए, जो उन्हें ऑनलाइन प्रशिक्षण और कंसल्टेंसी भी प्रदान कर रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading