![]()
गांजा बेचने वाले और सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।
भरतपुर जिले की हलैना थाना पुलिस ने अवैध गांजे बेचने वाले और सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वैन से गांजे को सप्लाई करते थे। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
हलैना थाना अधिकारी जगदीश चंद ने बताया कि गांजा सप्लाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 25 जुलाई को वैर पुलिस ने निरंजन निवासी मोलोनी थाना हलैना को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की पास से 2 किलो 145 ग्राम गांजा जब्त किया गया था।
जिसकी तफ्तीश हलैना SHO को दी गई थी। निरंजन से पूछताछ में सामने आया कि उसके दो साथी हैं। जो गांजे सप्लाई में उसका साथ देते हैं।
पूछताछ में सामने आया कि निरंजन के साथ उसके साथ राहुल निवासी जाटव कॉलोनी पथरोड़ा थाना जनूथर जिला डीग अपनी ईको गाड़ी से गांजा सप्लाई करता है। दोनों आरोपी गांजे को विजय सिंह निवासी मुढ़ेरा थाना जनूथर जिला डीग से लेते हैं।
जिसके बाद गांजे को जगह-जगह सप्लाई करते हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांजे सप्लाई के काम ली जा रही ईको गाड़ी को भी जब्त किया है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments