देशभर में अष्टमी के मौके पर कीमती धातुओं की कीमत ने इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उठापटक के बाद मंगलवार को भारत में सोने की कीमत में 1700 रुपए की तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमत 1 लाख 49 हजार रुपए के शिखर पर पहुंच गई
सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में कीमती धातुओं के दामों में और तेजी आने की संभावना है।
त्योहारी सीजन की वजह से बढ़े सोने-चांदी के दाम
सर्राफा एसोसिएशन के भवानी राजावत ने बताया कि वैश्विक बाजार के साथ भारतीय बाजार में कीमती धातुओं की डिमांड बढ़ गई है। जिसका प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता और भारत में त्योहारी सीजन है। यही कारण है कि सोने और चांदी दोनों की कीमत निरंकुश हो गई है।

त्योहारी सीजन को देखते हुए सोने-चांदी के भावों में बढ़ोतरी हुई है।
आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव बढ़ने की संभावना
उन्होंने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए आने वाले वक्त में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में और तेजी आने की प्रबल संभावना है। ऐसे में जो लोग कीमती धातुओं में निवेश करना चाहते हैं। मौजूदा वक्त उनके लिए पूरी तरह मुफीद है।
जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments