दो साल ब्रेक के बाद एक बार फिर थार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय थार महोत्सव क आगाज 8 अक्टूबर से होगा। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में करवाया जा रहा है। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने आयोजन को लेकर अधिकारियों को तैयारी करने
दरअसल, दो दिन पहले किराडू में दो दिवसीय मालाणी महोत्सव के तहत शाम को सांस्कृतिक प्रोग्राम रखा गया था। लेकिन पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने से दर्शक भी उम्मीद के अनुसार जुट नहीं पाए। अब 8 अक्टूबर को थार महोत्सव का आगाज होगा। अब प्रसार-प्रचार के लिए प्रशासन के पास 7 दिन का समय बचा है।
जिला पर्यटन अधिकारी कमलेश्वर सिंह ने बताया- 8 और 9 अक्टूबर को थार महोत्सव-2025 होगा। इस अवसर पर राजस्थान के ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों की ओर से विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

रविवार शाम को किराडृ में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। लेकिन लोग उम्मीद के अनुसार नहीं पहुंच पाए।
उन्होंने बताया कि थार महोत्सव का शुभारंभ बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 8 अक्टूबर को शोभायात्रा के साथ होगा। इसके बाद आदर्श स्टेडियम, बाड़मेर में मिस थार, मिस्टर थार श्री, मूंछ प्रतियोगिता, ऊंट शृंगार, रस्सा कस्सी (पुरुष एवं महिला), पनिहारी मटका दौड़, बास्केटबॉल मैच जैसी आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
शाम को होंगे सांस्कृतिक प्रोग्राम
इसी दिन शाम को आदर्श स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या होगी l जिसमें थार क्षेत्र के लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए समां बांधेंगे। अगले दिन 9 अक्टूबर को सुबह कार्यक्रम में बाड़मेर के पंच गौरव पर्यटन स्थल किराडू मंदिर परिसर में लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यहां ग्रामीण कबड्डी, दौड़, दंपती दौड़, दादा-पोता दौड़, रुमाल झपट्टा एवं मेहंदी प्रतियोगिता जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताएं होंगी।
थार महोत्सव का समापन महाबार के धोरों पर सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा। जिसमें प्रसिद्ध लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को थार की संस्कृति से रूबरू कराएंगी।

किराडू में हुए प्रोग्राम में हरियाणी बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया, मत्री के.के विश्नोई, विधायक, नेता ओर जनप्रतिनिधि पहुंचे थे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments