☜ Click Here to Star Rating


एम्स जोधपुर के डॉक्टरों की टीम ने इस सफल ऑपरेशन को पूरा किया।

बाड़मेर में NSG कमांडो के हमले में युवक के कटे दोनों हाथों के पंजों को जोधपुर एम्स के डॉक्टरों ने फिर से जोड़ दिया है। घायल हरलाल को 18 सितंबर को सुबह करीब 4:15 बजे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था।

.

उसी दिन डॉक्टरों ने 10 घंटे ऑपरेशन करके उसके दोनों हाथों के कटे पंजों को जोड़ दिया था। युवक के दाएं हाथ का पंजा कलाई से कटकर अलग हो गया था। बाएं हाथ में भी फ्रैक्चर था और कलाई की नसें कट गई थीं। अब हरलाल की हालत स्थिर होने पर एम्स प्रशासन ने यह जानकारी दी।

जानिए पूरा मामला

बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र में 17 सितंबर को शराब कारोबारी और उसके दो साथियों को रास्ते में घेरकर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) कमांडो चंपालाल और उसके दोस्तों ने हमला बोल दिया। शराब कारोबारी खेताराम और उसके साथी हरलाल के हाथ-पैर काट दिए थे।

घटना में शराब कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया था। जिसे बाड़मेर से जोधपुर एम्स रेफर किया गया था।

डॉक्टर बोले- 6-7 घंटे में ऐसे मरीज को लाने से मिली सफलता

एम्स जोधपुर के बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रकाश काला ने बताया कि मरीज को 18 सितंबर की अलसुबह करीब 4 बजे लाया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की तैयारी शुरू की। 10 घंटे चले ऑपरेशन में डॉक्टरों ने मरीज के हाथ जोड़ दिए।

इस दौरान नसों को माइक्रोस्कोप से जोड़ा गया। इसके बाद हड्डियों, टेंडन और अन्य संरचनाओं को भी दोबारा सही किया गया। कल्ला ने बताया कि ऐसे मामले में मरीज के लिए 6 से 7 घंटे महत्वपूर्ण होते हैं। फिलहाल मरीज की हालत में सुधार है।

एम्स प्रशासन के अनुसार दाएं हाथ की अंगुलियों में रक्त संचार सामान्य रूप से हो रहा है। हड्डियों का जुड़ना व फिजियोथेरेपी की प्रक्रिया जारी है। हरलाल 3 से 4 सप्ताह में सामान्य कार्य करने में सक्षम हो जाएगा।

…………………………………..

घटना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

NSG कमांडो और दोस्तों ने 2 लोगों के हाथ-पैर काटे:शराब कारोबारी की मौत; भतीजे को लहूलुहान हालत में देखा तो चाचा बेहोश हो गए

शराब कारोबारी और दो साथियों को रास्ते में घेरकर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) कमांडो और उसके दोस्तों ने हमला बोल दिया। इनके हाथ में तलवार और अन्य धारदार हथियार थे। तलवार से शराब कारोबारी और उसके एक साथी के हाथ-पैर काट दिए। (पढ़ें पूरी खबर)

यहां पढ़ें कैसे गिरफ्तार हुआ कमांडो दिल्ली भागने वाला था NSG कमांडो, पुलिस देखकर प्लान बदला:गुजरात के खेत में छुपा था, बाड़मेर में कारोबारी पर किया था हमला

बाड़मेर में हत्या के आरोपी NSG-कमांडो को गुजरात से पकड़ा:सर्विस वेपन से शराब कारोबारी के काट दिए थे हाथ-पैर, नशे में किया था हमला



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading