☜ Click Here to Star Rating


अलवर शहर में टेल्को चौराहे के आसपास हल्की बारिश।

अलवर जिले में करीब 10 दिनों के बाद तेज बारिश के आसार है। बीच में बिल्कुल बारिश नहीं होने से सिलीसेढ़ बांध अब भी करीब 2 से 3 इंच खाली है। एक बार तेज बारिश होने पर बांध में ऊपरा चल सकती है। लेकिन बारिश नहीं हो रही। जिसके कारण बांध की ऊपरा नहीं चल सकी। अ

.

पिछले करीब 10 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण बांधों में बिल्कुल पानी नहीं आया। गर्मी का असर भी बढ़ गया। लेकिन गुरुवार सुबह से वापस मौसम का मिजाज बदला है। अलवर शहर सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में घने बादल हैं। शहर में रिमझिम बारिश है। रात को भी बूंदाबांदी हुई थी। लेकिन तेज बारिश नहीं होने से नदी, नाले और बांध में पानी की आवक नहीं है।

अलवर शहर में गुरुवार सुबह हल्की बारिश है।

अलवर शहर में गुरुवार सुबह हल्की बारिश है।

करीब 10 दिन पहले सिलीसेढ़ बांध के आसपास के क्षेत्र मे ंतेज बारिश हुई थी। तब गरबाजी का झरना भी ऊफान पर रहा। तब सिलीसेढ़ बांध में 48 घंटे में करीब दो से ढाई फीट पानी आ गया था। लेकिन उसके बाद 10 दिन में 3 इंच पानी नहीं आया है। जिसके कारण बांध की ऊपरा नहीं चल सकी है। वैसे इस बार जिले में फसल अच्छी है। बीच-बीच में बारिश होती रही है।

10 दिन पहले भी सिलीसेढ़ बांध में करीब-करीब इतना ही पानी था। अब भी बांध करीब दो इंच खाली है।

10 दिन पहले भी सिलीसेढ़ बांध में करीब-करीब इतना ही पानी था। अब भी बांध करीब दो इंच खाली है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading