![]()
शुद्ध हर मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई कर ओल्ड रीको इंडस्ट्रियल एरिया में निरीक्षण के दौरान एक फर्म के यहां स्टोरेज 11 हजार 500 किलो तेल संदिग्ध मिलने पर टैंक को सीज कर लिया और जांच हेतु सैंपल लेकर प्रयोगशाल
सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर के निर्देशन में टीम ने ओल्ड रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मित्तल फूड प्रोडक्ट का निरीक्षण किया, जहां तेल के स्टोरेज व ट्रेडिंग का कार्य किया जा रहा था।
निरीक्षण के दौरान फर्म में 14 स्टोरेज टैंक पाए गए। इनमें से दो टैंकों में करीब 11 हजार 500 किलो तेल भरा था, जबकि एक खुली टंकी में लगभग 200 किलो तेल मौजूद था। ये सभी टैंक आपस में जुड़े हुए थे, जिससे एक टंकी से दूसरी में तेल का आवागमन संभव था। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि विभिन्न टैंकों के तेल को मिक्स किया जा रहा है, जिससे मिलावट की संभावना बनती है।
टीम ने टैंक नंबर 7, टैंक नंबर 1 और खुली टंकी से एक-एक नमूना एफएसएस एक्ट 2006 के तहत जांच के लिए लिया। साथ ही टैंक नंबर 7 में भरे लगभग 8 हजार किलो और टैंक नंबर 1 में भरे करीब 3 हजार 500 किलो तेल को मौके पर ही सीज कर दिया गया। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। डॉ. कपूर ने बताया कि अगली कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
दीपावली को देखते हुए निरीक्षण और नमूना लेने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से साफ-सफाई और शुद्ध खाद्य सामग्री विक्रय करने की अपील की। साथ ही उपभोक्ताओं से कहा कि त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि अवश्य जांचें, और मिलावट की आशंका होने पर जिला खाद्य सुरक्षा औषधि नियंत्रण कार्यालय में सूचना दें। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार शर्मा, रूप सिंह और रोशन लाल यादव मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments