![]()
भरतपुर सर्किल के भरतपुर व डीग जिले में डाकघर के 40 हजार से अधिक एटीएम कार्ड धारक हैं, जिनके लिए सिर्फ 2 एटीएम मशीन मुख्य डाकघरों में लगी हैं और दोनों ही मशीन करीब 10 माह से बंद हैं। वहीं एटीएम कार्ड एक्सपायरी होने के बाद दूसरे कार्ड भी नहीं बने हैं,
अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल दिसंबर 2024 में ही एटीएम संचालन कम्पनी का ठेका खत्म हो गया था, अब नया ठेका हुआ है और जल्दी ही दूसरी मशीन लगाई जाएगी। ^पिछली कम्पनी का टेंडर खत्म हो गया है, इसलिए एटीएम का टेंडर दूसरा हुआ है। जल्दी ही नई मशीन लगने पर एटीएम ट्रांजेक्शन शुरू हो जाएगा। इससे पहले एटीएम केबिन का रंग कराकर तैयार कराया गया है।
डाकघर के एटीएम कार्ड धारकों के कार्ड भी कम्पनी का ठेका खत्म होने के समय ही एक्सपायर हो गए है, इसलिए चार्ज भी नहीं लगेगा। अब नए एटीएम कार्ड आए हैं, जो जारी किए जाएंगे। – हर्ष शर्मा अधीक्षक, डाकघर सर्किल भरतपुर। असल में भरतपुर व डीग जिले में डाकघर ने वर्ष 2014 में 2 एटीएम मशीन लगाई गई थी, जबकि प्रदेशभर में वर्तमान में 66 एटीएम मशीन लगी हैं। पहले एटीएम धारक उपभोक्ता सिर्फ डाकघर के एटीएम से ही रुपए निकाल सकते थे। तब एजीएस कम्पनी को ठेका दिया गया था, दिसंबर 2024 तक 10 साल तक ठेका रहा।
इसी बीच पहले बिना चिप के एटीएम कार्ड थे और उसके बाद चिप वाले कार्ड आ गए। एटीएम मशीन को अपडेट करके इसी मशीन को उपयोगी बना दिया गया। इसके बाद डाकघर ने 1 सितंबर 2017 से दूसरे किसी भी बैंक के एटीएम से रुपए निकासी की सुविधा शुरू कर दी। भरतपुर जिले में 21 हजार 335 और डीग जिले में 19 हजार 258 एटीएम कार्ड धारक उपभोक्ता हैं, जिन्हें वर्तमान में एटीएम की सुविधा नहीं मिल रही है। दिसंबर 2024 में ठेका समाप्त हो जाने के बाद दूसरी सीएमएस कम्पनी को ठेका दिया गया है। फिलहाल पुरानी एटीएम संचालन कम्पनी का ठेका खत्म होने के साथ ही एटीएम कार्ड भी एक्सपायरी हो गए और अब पिछले 10 माह से ग्राहक एटीएम कार्ड का उपयोग ही नहीं कर पा रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments