![]()
राजस्थान एसओजी की टीम ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में लीक सॉल्व पेपर पढ कर परीक्षा पास करने वाले तीन ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया हैं। एसओजी में दर्ज मुकदमे में हो रही जांच के दौरान एसओजी को कुछ साक्ष्य मिले जिन के आधार पर एसओजी ने तीनों को पूछताछ के
एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा 2021 की जांच चल रही हैं। जांच अधिकारी के पास जांच के दौरान कुछ तथ्य सामने आये जिस के आधार पर पुलिस आज तीन ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया गया हैं। पहला ट्रेनी एसआई परमेश चौधरी(26) पुत्र हनुमान चौधरी निवासी मालियों की ढाणी, ग्राम त्योदा पुलिस थाना सांभर जिला जयपुर ग्रामीण हाल प्रोबेशनर उपनिरीक्षक पुलिस लाईन जिला टोंक हैं। दूसरा एसआई मनोहर सिंह (25) पुत्र वगताराम निवासी ग्राम सेडीया पोस्ट गुन्दाव, पुलिस थाना करड़ा जिला जालोर हाल प्रोबेशनर उपनिरीक्षक पुलिस लाईन कोटा शहर और तीसरा मनोहर लाल (26) पुत्र विरदाराम विश्नोई निवासी वियो का गोलिया ग्राम पुनासा, तहसील भीनमाल, पुलिस थाना भीनमाल जिला जालोर हाल प्रोबेशनर उपनिरीक्षक पुलिस लाईन जिला सिरोही हैं।
गिरफ्तार तीनों प्रोबेशनर एसआई ने पेपर लीक माफिया गिरोह के मार्फत परीक्षा से पहले लीक सॉल्व पेपर पढ़कर परीक्षा पास की। जिसके फलस्वरूप परमेश चौधरी मैरिट क्रमांक 180 पर, मनोहर सिंह मैरिट क्रमांक 38 पर तथा मनोहर लाल मैरिट क्रमांक 171 पर उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हो गए थे। एसओजी की जांच में अब तक 59 उपनिरीक्षक सहित कुल 130 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments