![]()
श्री श्रीमाली समाज संस्था, मेवाड़ द्वारा पहली बार डिजिटल डायरेक्टरी बनाई जा रही है। इस डायरेक्टरी 3 अगस्त से औपचारिक रूप से काम शुरू होगा। इसमें उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले के समाज के लगभग 25,000 से अधिक सदस्यों का संपूर्ण विवरण ऑनल
समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने बताया कि वर्तमान युग डिजिटल क्रांति का युग है और समाज की सशक्त उपस्थिति डिजिटल माध्यमों पर होनी चाहिए। यह योजना श्रीमाली समाज को तकनीकी रूप से एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य की जानकारी डिजिटल रूप में संग्रहीत करने से न केवल आपसी संवाद और संपर्क सुलभ होगा, बल्कि समाज के विभिन्न आयोजन, मदद, और समन्वय कार्यों में भी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि डिजिटल डायरेक्टरी में डेटा एंट्री के लिए समय समय पर विशेष ऑनलाइन फॉर्म, सहायता केंद्र और डोर टू डोर जाकर एंट्री के लिए प्रतिनिधियों द्वारा व्यवस्था को जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments