![]()
स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के बनास के पास एक होटल में बुधवार को वेल्डिंग करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के बनास के पास एक होटल में बुधवार को वेल्डिंग करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृत युवक के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार आदर्श निवासी शिवा उर्फ सवा राम पुत्र कालूराम के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में पास में खड़े आदर्श निवासी देवाराम पुत्र मोहनलाल भी बुरी तरह से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे हुए देवाराम को स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया।
घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत युवक के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी भेज दिया है। स्वरूपगंज पुलिस ने मौका मुआयना किया और अब इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में वेल्डिंग करने वाले युवक को करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments