![]()
बूंदी जिले के 35 राजकीय स्कूलों की मरम्मत के लिए 2 करोड़ से अधिक रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति।
बूंदी, 30 जुलाई। राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बूंदी जिले के 35 राजकीय स्कूलों की मरम्मत के लिए 2 करोड़ से अधिक रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
इस स्वीकृति के तहत तालेड़ा के 8, बूंदी के 9, हिंडोली के 7, के.पाटन के 7 और नैनवां पंचायत समिति के 4 स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। यह स्वीकृति बजट वर्ष 2025-26 की घोषणा के अंतर्गत दी गई है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वीकृत राशि से विद्यालयों में भवन की छत, दीवारें, टॉयलेट, पानी की टंकी, फर्श और सुरक्षा दीवार जैसे आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्वीकृति केवल उन्हीं कार्यों के लिए लागू होगी जो पूर्व में स्वीकृत किए गए हैं।
मरम्मत कार्य के दौरान राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। निर्माण और मरम्मत लागत, आकस्मिकता एवं गुणवत्ता नियंत्रण शुल्क ही मान्य होंगे। केवल स्वीकृत गतिविधियों पर ही व्यय किया जाएगा।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम भुगतान, समय विस्तार व अतिरिक्त मद की मंजूरी के बाद ही होगा। व्यय की सीमा से अधिक खर्च बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नहीं किया जा सकेगा।
किस स्कूल को कितनी राशि
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कोटखेड़ा के लिए 6 लाख, उच्च माध्यमिक स्कूल मण्डावरा के लिए 7 लाख, उच्च माध्यमिक स्कूल गुढानाथावतान के लिए 12 लाख, प्राथमिक स्कूल राता बराड़ा के लिए 4 लाख, प्राथमिक स्कूल बलसवा के लिए 4 लाख, प्राथमिक स्कूल भीमपुरिया के लिए 4 लाख, प्राथमिक स्कूल मण्डावरा के लिए 5 लाख, प्राथमिक स्कूल इन्द्रा कॉलोनी बूंदी के लिए 5 लाख।
उच्च प्राथमिक स्कूल सरस्वती का खेड़ा के लिए 6.50 लाख, प्राथमिक स्कूल बरवास के लिए 4 लाख, प्राथमिक स्कूल माता जी का बरड़ा के लिए 4 लाख, उच्च प्राथमिक स्कूल बलालपुरा के लिए 5 लाख, उच्च प्राथमिक स्कूल ब्राहमणों का लुहारीया के लिए 5 लाख, प्राथमिक स्कूल खाखरी का बरड़ा के लिए 5 लाख, उच्च प्राथमिक स्कूल अमरपुरा के लिए 5 लाख।
प्राथमिक स्कूल रेगर का बरड़ा के लिए 6 लाख, उच्च माध्यमिक स्कूल बलवन के लिए 4 लाख, उच्च माध्यमिक स्कूल दौलतपुरा के लिए 7 लाख, उच्च माध्यमिक स्कूल भीया के लिए 8 लाख, उच्च प्राथमिक स्कूल टोकसपुरा के लिए 7 लाख, प्राथमिक स्कूल केशवनगर के लिए 7 लाख, उच्च प्राथमिक स्कूल बालापुरा काप्रेन के लिए 8 लाख, उच्च प्राथमिक स्कूल बीरज के लिए 8 लाख, उच्च माध्यमिक स्कूल देई के लिए 13 लाख, उच्च प्राथमिक स्कूल कुम्हारीया के लिए 5 लाख।
उच्च प्राथमिक स्कूल बंजारो की ढाणी सुथली के लिए 7 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मानपुरा के लिए 10 लाख, उच्च माध्यमिक स्कूल तीरथ के लिए 6.50 लाख, उच्च माध्यमिक स्कूल सुथडा के लिए 8 लाख, प्राथमिक स्कूल गागोस के लिए 3 लाख, प्राथमिक स्कूल धोरेला के लिए 3 लाख, प्राथमिक स्कूल बैरवा बस्ती गागोस के लिए 5 लाख, उच्च प्राथमिक स्कूल खेड़ला के लिए 5 लाख, उच्च प्राथमिक स्कूल मेहराणा के लिए 5 लाख व उच्च प्राथमिक स्कूल छपावदा के लिए 7 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments