☜ Click Here to Star Rating


श्रीगंगानगर एसपी डॉक्टर अमृता ने पुलिस-पब्लिक पंचायत में समाज में नशे के नुकसान के बारे में बताया।

श्रीगंगानगर एसपी डॉक्टर अमृता ने समेजा अटल सेवा केंद्र में पुलिस-पब्लिक पंचायत का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिला शक्ति ने साफा पहनाकर एसपी का स्वागत किया।

.

एसपी ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। उन्होंने लोगों से नशा तस्करों को पकड़वाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि तस्करों की मदद करने से न केवल परिवार नशे के दलदल में फंसेगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी होगी।

एसपी ने लोगों से नशा तस्करों को पकड़वाने में सहयोग करने की अपील की।

एसपी ने लोगों से नशा तस्करों को पकड़वाने में सहयोग करने की अपील की।

जनसुनवाई के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र बांडा के नागरिकों ने बांडा और सलेमपुर में चिट्टे की खुली बिक्री की शिकायत की। कुछ लोगों ने रात में सड़कों पर टोली बनाकर खड़े होने वाले शरारती तत्वों की समस्या बताई। समेजा के लोगों ने क्षेत्र में 6 अवैध शराब की दुकानों की शिकायत की।

एसपी ने नशा रोकने के लिए वॉट्सऐप नंबर 8764513201 जारी किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने एसपी के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र को जल्द नशा मुक्त होने की उम्मीद जताई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading