☜ Click Here to Star Rating


भिड़न्त् के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त खड़ी कारे।

टोंक में बुधवार शाम स्विफ्ट और टवेरा कार की भिड़ंत हुई। हादसे में टवेरा सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि स्विफ्ट कार सवार एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों को जयपुर रेफर किया गया। हादसा झिराना थाना क्षेत्र में नानेर रोड बीजवाड़ मोड पर हुआ। पुलिस न

.

झिराना थाना अधिकारी हरीमन मीणा ने बताया- घायलों को पहले टोंक सआदत अस्पताल ले जाया गया। वहां से जयपुर रेफर कर दिया।

घटना को लेकर निम्हेड़ा सरपंच तुलसीराम गुर्जर व बीजवाड़ के रहने वाले देवराज गुर्जर ने बताया- स्विफ्ट कार नानेरा से झिराना की ओर जा रही थी। टवेरा कार झिराना से नानेर की ओर जा रही थी। इस बीच दोनों में जोरदार भिड़न्त हो गई। बाद में भागकर अभी घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से टवेरा सवार घायल मुकेश साहू (32) निवासी डोडवाड़ी तथा स्विफ्ट कार सवार घायल बादाम (31) पत्नी गणेश जाट निवासी चौरू थाना लावा, प्रहलाद (31) पुत्र जगदीश निवासी माधोराजपुरा, प्रहलाद (37) पुत्र रामजीवन जाट निवासी डिडावता को घायल अवस्था में पीपलू सीएससी अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलती सभी को टोंक रेफर कर दिया था। यहां सआदत अस्पताल टोंक में डॉक्टर ने डोडवाड़ी निवासी घायल मुकेश साहू को मृत घोषित कर दिया। रात होने से उसका शव मॉर्च्युरी में रख दिया था। अन्य तीनों घायलों की हालत गंभीर होने से उन्हें जयपुर रेफर किया गया।

इस सड़क हादसे में महिला समेत तीन युवक घायल हो गए। जिन्हे जयपुर रेफर कर दिया है।

इस सड़क हादसे में महिला समेत तीन युवक घायल हो गए। जिन्हे जयपुर रेफर कर दिया है।

उधर गुरुवार को मुकेश साहू के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त हुई कारों को अपने कब्जे में कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

इनपुट: रामकल्याण सैनी, पीपलू।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading