सावन के तीसरे सोमवार पर दौसा के पंच महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमघट लगा हुआ है।
भगवान शंकर की भक्ति के लिए पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड उमड रही है। जहां भक्तों द्वारा शिवजी का पंचामृत व जलाभिषेक कराकर मनौती मांगने का दौर जारी है। दौसा शहर के पंच महादेव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का जमघट लगा
इसके साथ ही मंदिर परिसर में सजाई गई आदियोगी शिव और द्वारिकाधिश की मनमोहक झांकी के दर्शन कर श्रद्धालुओं का मन हर्षित हो गया। दर्शनों के लिए अलसुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। मंदिर को जाने वाली सीढियों व रैंप पर बडी तादात में भक्तों की आवाजाही देखी गई, जहां हर हर महादेव के जयकारे गुंजायमान हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

नीलकंठ महादेव मंदिर के रास्ते में भीड़
आकर्षक सजावट से जगमग हुआ मंदिर बाबा नीलकंठ महादेव के तीन दिवसीय मेले को लेकर मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई है। किला सागर में प्रवेश करने से लेकर मंदिर पहुंचने तक लाइटिंग और मंदिर परिसर में झांकियों के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक दृश्य देखने को मिला। भव्य सजावट की रोशनी के चलते पूरा देवगिरि पर्वत जगमग हो उठा।
नीलकंठ महादेव के लक्खी मेले का दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा के दरबार में माथा टेककर मनौती मांग रहे हैं। यहां मंगलवार शाम को देवगिरि की तलहटी में स्थित बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर से नीलकंठ महादेव की डोल शोभायात्रा निकलेगी, जो पुराने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर रात पुनः बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी।

बैजनाथ महादेव मंदिर में सजाई गई बाबा भूतनाथ की झांकी
भीड नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाकर साइड के गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश करते हुए जलाभिषेक व दर्शन के बाद मुख्य द्वार से बाहर निकलने की व्यवस्था की गई है। रास्ते में जगह-जगह पुलिस तैनात है तो यातायात पुलिस को वाहन की पार्किंग के लिए मशक्कत करनी पड रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments