☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान नीट यूजी 2025 प्रथम राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान नीट यू जी 2025 काउंसलिंग बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट www.rajugneet2025.com पर संपन्न की जाएगी।

.

एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि जारी की गई सूचना के अनुसार रजिस्ट्रेशन के पहले चरण मे कैंडिडेट को अपना बेसिक रजिस्ट्रेशन पूरा करना पड़ेगा जिसे रजिस्ट्रेशन पार्ट -1 कहा जाता है , इसके पूरा होने के पश्चात कैंडिडेट अपना रजिस्ट्रेशन पार्ट -2 पूर्ण कर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन की फीस जनरल / ईडब्लूएस/ ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के लिए 2500 /- तथा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जनजाति ट्राइबल हेतु 1500 /- निर्धारित है। कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन फॉर्म का पार्ट -1 एवं पार्ट -2 अवश्य पूर्ण करना पड़ेगा अन्यथा वे काउंसलिंग तथा सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया मे शामिल नहीं किये जाएंगे। कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म का पार्ट -1 एवं पार्ट -2 को 1 अगस्त 2025 शाम 4 बजे तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा करके पूर्ण करना होगा।

आज 28 जुलाई को ही काउंसलिंग बोर्ड राज्य कोटे की एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज हेतु सीट मैट्रिक्स प्रत्येक श्रेणी अनुसार भी जारी करेगा। इसके पश्चात 2 अगस्त को काउंसलिंग बोर्ड स्टेट मेरिट लिस्ट के साथ पृथक रूप से पीडब्ल्यूडी/डिफेन्स / पैरामिलिटरी/तथा एनआरआई कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी करेगा। पीडब्लूडी/डिफेन्स / पैरामिलिटरी/तथा एनआरआई कैंडिडेट्स को अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के साथ काउंसलिंग बोर्ड अकादमिक ब्लॉक,सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर पर 4 अगस्त सुबह 9 बजे व्यक्तिगत रूप मे उपस्थित होना पड़ेगा। उक्त श्रेणियों के कैंडिडेट्स की वेरिफिकेशन के पश्चात फाइनल मेरिट लिस्ट 5 अगस्त को जारी की जाएगी।

इसके पश्चात कैंडिडेट्स को चॉइस फिलिंग का प्रोसेस पूर्ण करना पड़ेगा जिसकी समय सीमा 5 अगस्त से 8 अगस्त के मध्य रहेगी साथ ही मे यथोचित सिक्योरिटी डिपाजिट जमा भी करना होगा जो इस प्रकार रहेगा। सरकारी मेडिकल कॉलेजों, सरकारी सोसाइटी मेडिकल कॉलेजों, आरयूएचएस सीएमएस, ईएसआईसी एमसी में सरकारी सीट (एमबीबीएस कोर्स) चुनने वाले जनरल /ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी/एसटी-एसटीए/ओबीसी/एमबीसी उम्मीदवारों के लिए 50,000/- रुपये। सरकारी सोसाइटी कॉलेजों और आरयूएचएस सीएमएस में मैनेजमेंट सीट (एमबीबीएस कोर्स) चुनने वाले उम्मीदवार के लिए 2,00,000/- रुपये। सरकारी कॉलेजों, सरकारी सोसाइटी कॉलेजों और आरयूएचएस सीएमएस में एनआरआई सीट (एमबीबीएस कोर्स) चुनने वाले उम्मीदवार के लिए 5,00,000/- रुपये। निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए 5,00,000/- रुपये। सरकारी तथा निजी डेंटल कॉलेज में बीडीएस कोर्स चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए 10,000/- रुपये रहेगी।

पारिजात मिश्रा ने बताया कि जारी की गई सूचना के अनुसार कैंडिडेट्स जिन्होंने सिक्योरिटी डिपाजिट के रूप मे 2,00,000/- या 5,00,000/- रुपये जमा करवाये है ऐसे सभी कैंडिडेट्स स्वचालित रूप से सरकारी मेडिकल/डेंटल कॉलेज, सरकारी सोसाइटी मेडिकल कॉलेज, आर यू एच एस कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंसेज,आर यू एच एस कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज , इएसऑयसी मेडिकल कॉलेज और निजी डेंटल कॉलेज के लिए विकल्प भरने के लिए पात्र होंगे। कैंडिडेट्स अपने यथोचित सिक्योरिटी डिपाजिट का भुगतान डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग तथा यूपीआई द्वारा कर सकते है।

कैंडिडेट्स को 5 अगस्त से 7 अगस्त के मध्य चॉइस फिलिंग प्रक्रिया संपन्न करना होगी तथा उनके द्वारा सब्मिटेड चॉइस 7 अगस्त रात्रि 11 :45 पर ऑटो लॉक हो जाएगी। इसके पश्चात कैंडिडेट अपने संपूर्ण सब्मिटेड ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट 8 अगस्त से ले पाएंगे।

10 अगस्त को काउंसलिंग बोर्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा एवं कैंडिडेट इसका ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर 10 अगस्त से 14 अगस्त के मध्य वेबसाइट से प्रिंट कर पाएंगे । कॉलेज अलॉटेड कैंडिडेटस को 10 अगस्त से 14 अगस्त के मध्य अकादमिक ब्लॉक ,सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर पर अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स तथा सिक्योरिटी डिपाजिट की स्लिप के साथ व्यक्तिगत रूप मे उपस्थित होना पड़ेगा ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading