कोटा बैराज के तीन गेट खोले गए । करीब 2 लाख 90 हजार 544 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश से बांधो में पानी की अच्छी आवक हो रही है। इसके चलते कोटा जिले के दो बांधो से पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। कोटा बैराज के सुबह 7 बजे तीन गेट खोले गए है। करीब 2 लाख 90 हजार 544 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बैराज

नवनेरा बांध के सुबह 7 बजे करीब 11 गेट खोलकर 2 लाख 47 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
इधर ERCP के पहले बांध नवनेरा में पानी की अच्छी आवक हो रही है। नवनेरा बांध के सुबह 7 बजे करीब 11 गेट खोलकर 2 लाख 47 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। विभाग ने नदी के किनारों व भराव क्षेत्र में गांवों में अलर्ट जारी किया हुआ है।
मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि आज सुबह से मौसम साफ है। आसमान में काली घटाए छाई हुई है। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने सोमवार व मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर ने जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। छुट्टी केवल विद्यार्थियों के लिए लागू है। स्कूल के स्टाफ़ यथावत काम करेंगे।इस अवधि में पूर्वनिर्धारित परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments