कक्षा 8 से 11 तक की छात्राओं के लिए आयोजित इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ डॉ. संतोष चारण ने मार्गदर्शन किया।
जयपुर के एमजीडी गर्ल्स स्कूल में शनिवार को ‘शब्द सारथी’ हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कक्षा 8 से 11 तक की छात्राओं के लिए आयोजित इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ डॉ. संतोष चारण ने मार्गदर्शन किया।
डॉ. चारण ने छात्राओं को रोचक ढंग से वक्तृत्व कला को निखारने के टिप्स दिए। उनके प्रभावशाली वक्तव्य ने छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने वाद-विवाद, भाषण, कविता लेखन एवं वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में समझाया।
मंच पर की जाने वाली सामान्य त्रुटियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कभी भी विषय से न भटकें। अंत ऐसा हो कि श्रोताओं के अंदर और सुनने और जानने की प्यास जागृत हो। उन्होंने बताया कि आत्मविश्वास, विषय पर पकड़, श्रोताओं के साथ जुड़ाव एवं आई कॉन्टेक्ट एक वक्ता के लिए बहुत आवश्यक है।

छात्राओं ने भी अपने प्रश्न रखे जिनका उन्होंने कुशलता से जवाब देते हुए समस्याओं का समाधान किया।
छात्राओं ने भी अपने प्रश्न रखे जिनका उन्होंने कुशलता से जवाब देते हुए समस्याओं का समाधान किया। यह कार्यशाला छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और उत्साहवर्धक रही।
कार्यशाला में विद्यालय प्राचार्या प्रमेंद्र खंगारोत, अकेडमिक कॉर्डिनेटर डॉ. अन्नू माथुर और कल्चरल कॉर्डिनेटर मिस चैरी गोयल भी उपस्थित रहीं। अंत में हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. रत्ना शर्मा ने डॉ. चारण को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments