☜ Click Here to Star Rating


डीबीटी के माध्यम से देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के खातों में 20,500 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी के बनोली सेवापुरी में आयोजित ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ पर किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर डीबीटी के माध्यम से देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के खातों में 20,500 करोड़ रुपए हस्तांतरित

.

राजस्थान में बांसवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के किसानों से जुड़े। जयपुर में यह कार्यक्रम जिला परिषद के सभागार में सांसद मंजू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन संभव हुआ है।

कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन संभव हुआ है।

कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि किसान इस राशि का उपयोग उन्नत फसल के लिए बीज-खाद, फसल बीमा आदि पर कर सकेंगे।

जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश और प्रदेश को 2047 तक विकसित बनाना है। जयपुर जिले के लगभग 3 लाख 64 हजार किसानों को करीब 72 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भी किसानों की समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र किसान को सालाना 3,000 रुपए सीधे उनके खातों में हस्तांतरित कर रहे हैं। इससे प्रदेश के किसानों में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी जिला परिषद प्रतिभा वर्मा ने सभी उपस्थित किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर जयपुर सहित जयपुर के अनेक किसान उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading