☜ Click Here to Star Rating



टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 85 गैस सिलेंडर, पांच गैस रिफिलिंग मोटर और दो वजनी कांटा मशीनें जब्त कीं।

जयपुर में शनिवार को रसद विभाग ने शनिवार को अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशों पर जिला रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

.

टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 85 गैस सिलेंडर, पांच गैस रिफिलिंग मोटर और दो वजनी कांटा मशीनें जब्त कीं। प्रवर्तन अधिकारी सरिता यादव भी इस कार्रवाई में शामिल थीं।

पहली कार्रवाई गजसिंहपुरा क्षेत्र में की गई। यहां से 71 घरेलू सिलेंडर, 9 कॉमर्शियल सिलेंडर, चार रिफिलिंग मोटर और एक वजनी कांटा मशीन जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई हसनपुरा के रिहायशी इलाके में हुई। यहां से पांच घरेलू सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर और एक वजनी कांटा मशीन जब्त की गई।

जिला रसद अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा ने बताया कि दोनों स्थानों पर बिना किसी अधिकृत अनुमति के गैस रिफिलिंग की जा रही थी। यह गतिविधि जन सुरक्षा के लिए अत्यंत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विभाग भविष्य में भी लगातार औचक निरीक्षण करेगा और इस प्रकार के अवैध रैकेट पर अंकुश लगाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध गैस रिफिलिंग या गैस सिलेंडरों के संदिग्ध उपयोग की जानकारी मिले, तो उसकी सूचना तुरंत विभाग या प्रशासन को दें। इससे समय पर कार्रवाई की जा सकेगी और संभावित हादसों को रोका जा सकेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading