पाली में रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित सेवादल की बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष एवं जोधपुर-उदयपुर संभाग जोन प्रभारी मोहन हटेला।
जिला कांग्रेस सेवादल की जिला स्तरीय बैठक पाली शहर के कांग्रेस कार्यालय में रविवार को आयोजित हुई।
बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष एवं जोधपुर-उदयपुर संभाग जोन प्रभारी मोहन हटेला के मुख्य अतिथि मे एवं पाली जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोन प्रभारी हटेला ने कहा कि प्रदेश सेवादल तीन महीने तक सम्पूर्ण राजस्थान के समस्त जिलों मे संगठन सर्जन सहयोगी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से 20 हजार से अधिक श्वेत सैनिक तैयार करेगा। जिसकी शुरुआत 11अगस्त से होगी।
400 से ज्यादा सेवादल कार्यकर्ता होंगे शामिल
जोन प्रभारी हटेला ने कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण अंग हैं। ऐसे मे शिविर में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं का चयन अंतिम छोर के बूथ लेवल पर करना होगा ताकी पार्टी को ओर अधिक मजबूती मिले। पाली जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा की पाली जिले में जिला कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर मे 400 से अधिक सेवादल कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। जिसकी तैयारी के लिए विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक ब्लॉक में 50 गणवेश धारी कार्यकर्ताओं की शिविर मे भागीदारी होगी।

पाली में रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित सेवादल की बैठक में मौजूद सेवादल के पदाधिकारी।
ये रहे मौजूद
इस बैठक को पाली जिला कांग्रेस सेवादल महिला जिलाध्यक्ष फरीदा बानो पठान, जसाराम परिहार, रामसिंह इंदा, भूराराम देवासी, भेरुसिंह गुर्जर, राजेश वैष्णव, गुलाब सोडा, नारायण लाल पूछल, सोजत ब्लॉक अध्यक्ष असलम मेहर, मूलाराम मीणा, एडवोकेट लक्ष्मण मेघवाल, जगदीश प्रजापत, ओटाराम बीजापुर, भोमाराम बासनी, सोहन पालीवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। इस इस बैठक में नारायण लाल पुच्छल, विनोद चांवरिया, रमेश बावल, नेमाराम सुथार, मोहन बिश्नोई, रामचन्द्र गहलोत, चुन्नीलाल सीरवी, सलीम शाह, इब्राहिम शाह, नैनाराम हेमावास, मांगीलाल पंवार, सोहन सिंह, मोहम्मद सलीम, धन्नाराम मानपुरा, कानाराम काग, मोहनलाल पंवार सहित जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments