नागौर के मेड़ता में मीरा जयंती पर हुए कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने डांस किया। इस दौरान भगवान चारभुजानाथ के भजन गा रही महिलाओं ने भी उनका साथ दिया।
डिप्टी सीएम 521वें मीरा जयंती महोत्सव में शामिल हुई थीं। दीया कुमारी ने सबसे पहले भगवान चारभुजानाथ के दर्शन किए। बाद में ठाकुरजी और मां मीरा की रजत रेवाड़ी के दर्शन कर वहां भजन-कीर्तन कर रही महिलाओं के बीच पहुंचीं। उन्होंने वहां सभा को संबोधित किया।
बता दें… डिप्टी सीएम पिछले साल भी मीरा जयंती महोत्सव में शामिल हुई थीं। उस दौरान भी डिप्टी सीएम ने महिलाओं के साथ भजनों पर डांस किया था।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने लोगों को संबोधित करते समय कई घोषणाएं कीं।
मीराबाई पैनोरमा के विस्तार के लिए डीपीआर बन रही दीया कुमारी ने कहा- मीराबाई पैनोरमा के विस्तार और नवीनीकरण के लिए डीपीआर बन रही है। इसके लिए हम केंद्र सरकार से भी चर्चा करेंगे। यहां दोनों सरकार मिलकर बहुत बड़ा पैनोरमा बनाएगी।
डिप्टी सीएम ने मीरा महोत्सव को राज्य के पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल किए जाने की भी घोषणा की।
डिप्टी सीएम ने कहा कि आपको पूरा आश्वासन देकर जाती हूं कि अगले बजट में हम इस पर योजना बनाकर इस क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का एक सर्किट बनाएंगे। इन सभी धार्मिक स्थलों पर बहुत अच्छा विकास का काम करवाया जाएगा। आने वाले बजट में इसकी घोषणा करूंगी।
इससे पहले राज्य किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, मंत्री मंजू बाघमार, मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, खींवसर प्रधान रेवंतराम डांगा ने भी सभा को संबोधित किया।

सार्वजनिक निर्माण, पर्यटन और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ दीया कुमारी ने बैठक ली।
तीन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने मेड़ता के उपखंड कार्यालय में सार्वजनिक निर्माण, पर्यटन और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में तीनों विभागों की योजनाओं, प्रगति और जनहित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान दीया कुमारी ने अफसरों से कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले के सभी मरम्मत योग्य स्कूलों एवं सरकारी भवनों की सूची तैयार की जाए और उनकी मरम्मत का काम तत्काल शुरू किया जाए।
एनएचएआई अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे, नाराजगी जताई बैठक में एनएचएआई अधिकारियों के नहीं आने पर उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सड़क के निर्माण से पहले उचित जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, विशेषकर वर्तमान मानसून सीजन को देखते हुए। उन्होंने मेड़ता रोड पर प्रस्तावित बाइपास से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
आंगनबाड़ियों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें डिप्टी सीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले की सभी आंगनबाड़ियों का निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी आंगनबाड़ियों में पीने के पानी और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments