☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में PWD के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (एसई) अविनाश शर्मा (57) की हार्ले डेविडसन बाइक सांड से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। एसई ऊर्जा सचिव (आईएएस) अजिताभ शर्मा के भाई थे।

.

हादसा जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दौलतपुरा थाना इलाके में दौलतपुरा टोल के पास हुआ।

एसीपी चौमूं अशोक चौहान ने बताया- अविनाश शर्मा बापू नगर गांधीनगर के रहने वाले थे। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (सिटी सर्किल) जयपुर के पद पर कार्यरत थे। नवंबर में उनका एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर प्रमोशन होने वाला था।

घटनाक्रम के मुताबिक अविनाश शर्मा रविवार दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर से हार्ले डेविडसन बाइक पर अपने घर लौट रहे थे।

सांड से टकराने के बाद बेकाबू बाइक हाईवे से नीचे उतर गई l

सांड से टकराने के बाद बेकाबू बाइक हाईवे से नीचे उतर गई l

दोस्त के कॉल से हुई पहचान दौलतपुरा SHO नंदलाल ने बताया- एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गंभीर हालत में बाइक सवार जमीन पर गिरे मिले। पुलिस जांच करने के दौरान ही बाइक सवार के मोबाइल पर कॉल आया।

पुलिसकर्मी के कॉल उठाने पर उनके दोस्त से बात हुई। दोस्त ने परिचय दिया। एंबुलेंस से तुरंत कांवटिया हॉस्पिटल भिजवाया गया।

हालत गंभीर होने पर SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

30 फीट दूर पड़ा था हेलमेट SHO ने बताया- अविनाश शर्मा की बाइक हाईवे पर आए सांड से टकराई थी। सांड के पिछले पैर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बाइक हाईवे से नीचे उतरकर गिर गई थी।

बाइक सहित जमीन पर गिरने से झटका लगा था। हेलमेट भी निकल गया। सिर पर चोट लगी। हेलमेट बाइक से करीब 30 फीट दूर मिला। बाइक टकराने से घायल सांड भी हाईवे किनारे बैठा हुआ मिला है, जिसका एक पैर टूट गया।

पुलिस एसई को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल लाई थी, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस एसई को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल लाई थी, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading