![]()
महर्षि गौतम आश्रम में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में आए अभ्यर्थियों की व्यवस्थाओं को परीक्षार्थियों ने की सराहना
कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए बाहर से आए अभ्यर्थियों के लिए गुर्जर गौड़ समाज ने सराहनीय पहल करते हुए महर्षि गौतम आश्रम में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की।
35 बिस्तरों की व्यवस्था
जानकारी के अनुसार, कई अभ्यर्थी 12 सितंबर की रात को ही राजसमंद पहुंच गए थे। उन्हें रातभर विश्राम के लिए आश्रम में ठहराया गया। यहां 35 बिस्तरों के साथ तकिए और चादर की व्यवस्था की गई। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें मिठाई सहित दाल-पूरी परोसी गई। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आश्रम में ठहराव और भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वही अभ्यर्थियों ने भी समाज की इस पहल की सराहना की।
व्यवस्थाओं में योगदान देने वालों में संरक्षक पाराशर उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक थाना कांकरोली शांतिलाल तिवारी, अध्यक्ष सुखलाल पंचोली, अशोक शर्मा, विमल पंचोली, मुरली मनोहर शर्मा, भरत शर्मा, निहाल व्यास, गौरव पंचोली, डिम्पल शर्मा सहित समाजजन उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments