![]()
संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव।
सवाई माधोपुर के आलनपुर इलाके स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम के पास संदिग्ध हालत में एक शव पड़ा हुआ मिला।जिससे यहां सनसनी फैल गई।शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाल
नहीं हो सकी शव की शिनाख्त
कोतवाली थाना अधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि आज मंगलवार सुबह लोगों ने रॉयल एनफील्ड शोरूम के पास संदिग्ध हालत में एक शव पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली। जिसमें किसी भी प्रकार की कोई आईडी नहीं मिली। जिसके चलते युवक की पहचान नहीं हो सकी। युवक ने पीले रंग की शर्ट और नीले रंग का लोअर पहना हुआ है। युवक के हाथ पर पप्पू सुनील गुदा हुआ है। पुलिस की ओर से इस दौरान आस पास के लोगों से भी युवक की पहचान करवाई, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। जिसके चलते पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments