☜ Click Here to Star Rating


आरआर कॉलेज के मुख्य गेट पर लगा बोर्ड।

अग्निपथ सेना भर्ती की दौड़ अलवर के आरआर कॉलेज ग्राउंड पर मंगलवार तड़के 3 बजे से शुरू हो गई। इस दौड़ में अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, कोटपूतली बहरोड़ व तिजारा-खैरथल जिले के 7 हजार 500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन 50-50 अभ्यर्थियों के ग्रुप बनाए गए। हर दिन

.

सेना भर्ती अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग बैच में बुलाया है। ताकि अधिक भीड़ नही हो और नियमित रूप से दौड़ कराई जाएगा। दौड़ के बाद अन्य फिजिकल टेस्ट होते हैं। अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड, मूल दस्तावेज और 20 पासपोर्ट साइट फोटो लाने लाने अनिवार्य हैं। 30 जून से 10 जुलाई तक ऑनलाइन लिखित परीक्षा हुई। जिसका रिजल्ट 26 जुलाई को आया। उसमें सफल रहे अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में बुलाया गया है।

आर आर कॉलेज के गेट पर दलालों से सावधान रहने के बोर्ड लगे हैं।

आर आर कॉलेज के गेट पर दलालों से सावधान रहने के बोर्ड लगे हैं।

रोजाना 500 से 600 अभ्यर्थी आएंगे दौड़ में

सेना की जानकारी के अनुसार हर दिन अलवर के आरआर कॉलेज में 500 से 600 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया जाएगा। सुबह 6 बजे से पहले दौड़ सम्पन्न हो जाएगी। उसके बाद फिजिकल टेस्ट की अन्य गतिविधि होंगी। वैसे रात 12 बजे ही प्रवेश दे दिया जाएगा। मत्स्य नगर आगार के यातायात प्रबंधक यश प्रधान ने बताया कि आरआर कॉलेज खेल मैदान 22 अगस्त तक भर्ती चलेगी। अभ्यर्थियों को बस स्टैंड से बसें मिल सकेंगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading